Add To collaction

लेखनी कहानी -31-Dec-2022 अलविदा 2022 स्वागत है 2023 का


              अलविदा 2022  "स्वागत  2023 का"
               **************************
             


आओ  हम सब 2022को विदा कर नववर्ष मनाते है।
एक वर्ष बीतगया जीवन का यह सबको समझाते है।।
हम इस नव वर्ष में कुछ नया करके  दिखलायेंगे।
जिससे सबको खुशी मिलें ऐसी राह दिखलायेंगे।।
यह शीत प्रीत का वक्त मुवारक हो तुम सब को।
इस शरद ऋतु में नव वर्ष मुवारक हो तुम सब को।।
नव युवकौ के इस जीवन में सुख स्वप्न बहुत आयें।
फूलो फलो तुम सभी सावप्न तुम्हारे सच हो  जायें।।
नैतिकता का मूल्य बढे़ हम अच्छी आच्छी बात पढें।
कोई भूखानंगा न सोबे सबकी तरक्की दिन रात बढे।।
मेरा देश विश्वगुरू बनकर हर दिल पर छा  जाये।
मेरे देश का तिरंगा भी सारी दुनियां में  लहराये ।।
नये साल प्यार मिले सबको ही मैं यह भी कहता हूँ।
खुशियौ के अनमोल उपहार मिले मै यह कहता हूँ। 
सुनहरे सपनौ की झंकार लेकर आये यह नव वर्ष।
महकती हुई बहारौ की खुशबू  लाये यह नव वर्ष।।
नये वर्ष में नयी पहल हो कठिन जिन्दगी सरल हो।
नये वर्ष का नया सूरज हम सबके लिए सफल हो।।
सुखौ की वर्षा हो हर घर में सबका जीवन सुखमय हो।
इस नव वर्ष पर सबके जीवन में सब कुछ मंगलमय हो।।
बिगत वर्ष में क्या खोया क्या पाया यह भुलाकर खुशी मनाओ।
आने वाले वर्ष के हर पल  रंगौ से भरकर इन्हें सुखमय बनाओ।।

आज की दैनिक काब्य प्रतियोगिता हेतु कविता।

नरेश शर्मा " पचौरी "

   22
5 Comments

Alya baby

27-Jun-2023 01:13 PM

बहुत ही खूबसूरत भाव और अभिव्यक्ति

Reply

Sachin dev

31-Dec-2022 06:31 PM

Nice

Reply